Raipur Drugs Video: रायपुर में ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल, टेबल पर 19 लाइन, कैश और क्रेडिट कार्ड भी दिखे, गृहमंत्री बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Raipur Drugs Video: राजधानी रायपुर में नए साल से ठीक पहले नशे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक-युवती का ड्रग्स, कैश और मोबाइल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करता नजर आ रहा है, जबकि युवती वीडियो बनाते हुए गालियां देती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमलीडीह इलाके का है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खींची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन के पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। इस वीडियो को युवती ने ही बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

6 महीने में पुलिस ने 79 पैडलर्स को पकड़ा

रायपुर में 6 महीने पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर रायपुर में फिर से एक्टिव हो गए हैं।

गृहमंत्री बोले- जल्द करेंगे कार्रवाई

इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले 2 महीने में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है। नशे से जुड़े वायरल वीडियो की पहचान की जा रही है। दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा।

 

Raipur Drugs Video: रायपुर में खुलेआम बिक रहा हिरोइन, अमलीडीह फ्लैट में ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *