Raipur Drugs Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद ड्रग्स का नेटवर्क अब रिहायशी इलाकों तक फैल चुका है। इसका ताजा मामला अमलीडीह इलाके से सामने आया है, जहां एक फ्लैट के अंदर युवक और युवती के ड्रग्स लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। (Raipur Drugs Taskari)
रायपुर में ड्रग्स लेते युवक-युवती का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक और युवती नोट के सहारे ड्रग्स की लाइन बनाकर नशा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमलीडीह कॉलोनी (Amlidih Drugs Case Raipur) स्थित एक फ्लैट का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक ड्रग्स पैडलर्स अब खुलेआम बिक्री करने के बजाय पर्सनल ग्राहकों को चोरी-छिपे नशा सप्लाई कर रहे हैं, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। फ्लैट, होटल और किराए के मकानों को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस अब तक सूखे नशे के कारोबार से जुड़े करीब 79 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, इसके बावजूद नशे का नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। (Raipur drug racket)
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता, लोकेशन और उसमें नजर आ रहे युवक-युवती की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देखिए वीडियो –
Raipur Breaking: रायपुर में 80 लाख की कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में था तस्कर
Dhamtari News: हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, चिट्टा बेचते आरोपी गिरफ्तार; कार और नगदी जब्त
