Raipur News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार माता-पिता की डांट से नाराज होकर दोनों बच्चे बुधवार को घर से साइकिल लेकर निकल गए। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लापता बच्चों के नाम आयुष चौहान (10) और पीयूष चौहान (12) हैं। दोनों उरला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ज्ञानदीप स्कूल के पास के रहने वाले हैं।![]()
नाराज होकर घर से निकले
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे 8 जुलाhttps://chat.whatsapp.com/EsUa9JmX2OYBSdXRmQnsi4?s=cl&p=a..ई 2026 को सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए रेंजर साइकिल लेकर घर से निकल गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल उरला थाना या मोबाइल नंबर 94791-91032 पर सूचना दें।

