Raipur Murder: रायपुर में गुरु घासीदास जयंती की शोभायात्रा में युवक की हत्या, नाचने के दौरान चाकू से हमला

Raipur Breking: DFO की स्कॉर्पियो टक्कर से ग्रामीण की मौत, 2 भैंसों को भी रौंदा

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार देर रात मोवा रोड (Raipur Mowa Road Murder) स्थित मोवा बाजार के पास हुई, जहां धुमाल बैंड की धुन पर नाचने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय दिनेश निषाद पिता गोपाल निषाद, निवासी डबरीपारा मोवा तालाब के पास के रूप में हुई है। बताया गया कि दिनेश Zomato में डिलीवरी का काम करता था। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल दिनेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुरु घासीदास जयंती की (Guru Ghasidas Jayanti) शोभायात्रा के दौरान धुमाल बैंड के साथ भीड़ में नाचने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई। पंडरी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है और करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *