CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश पर लग सकता है ब्रेक, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब अगले एक-दो दिन तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में भारी वर्षा (Heavy rain in CG) की संभावना नहीं है।

कहाँ रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान? 

शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान दुर्ग में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

CG Rain Alert

 

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान (IMD Alert CG)

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में है। इसके चलते प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (CG Rain Alert) और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, एक-दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? (Raipur Weather)

राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ बादल गरजने-चमकने और बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, अगले 2-3 दिन दक्षिणी हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *