CG NHM Strike: हड़ताल पर अड़े NHM कर्मचारियों को सरकार ने दी चेतावनी, काम पर नहीं लौटे तो सेवा समाप्त, आदेश जारी

CG NHM Strike

CG NHM Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी नियमितीकरण (NHM regularization demand) समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। अब सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

सरकार का सख्त आदेश (Raipur health department order)

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आदेश जारी होने के बाद भी कई जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के विरुद्ध और अनुचित है।

NHM employees termination

अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई (NHM employees termination)

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। नोटिस में यह भी उल्लेख करें कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसके अलावा “नो वर्क नो पे” सिद्धांत पर इस माह का वेतन आहरित नहीं किया जाए।

NHM regularization demand

16 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर (NHM regularization demand)

बता दें कि प्रदेशभर में 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका व्यापक असर पड़ा है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थिति को देखते हुए सरकार ने अब कड़ा रुख ले लिया।

Raipur health department order

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *