CG Police Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरक्षक अन्तोश खलखो के रूप में हुई है। वह सोमवार रात MCB जिले में पुलिस ड्यूटी से लौटकर अपने घर पहुंचा था। मंगलवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। (सूरजपुर पुलिस आरक्षक सुसाइड)
मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश खलखो वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ था। ड्यूटी से लौटने के बाद किन परिस्थितियों में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। (पुलिस आरक्षक आत्महत्या)

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।(Surajpur Police Constable Suicide)
