रायपुर | Raipur Big Breaking : राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में शनिवार को एक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 6 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गए। हादसे में मौके पर ही कई मजदूर दब गए।
घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।
घायल मजदूरों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से 2 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबर पर अपडेट जारी है…
