रायपुर के टिकरापारा में भड़की आग , टेंट हाउस में सामान जलकर खाक 

 रायपुर के  टिकरापारा में मंगलवार एक टेंट हाउस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि, गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े रखे हुए थे. जिस वजह से आग तेजी से फैल गई. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तेज आग की लपटें ऊपर आसमान में दूर-दूर तक दिख रही थी.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बताया जा रहा है कि शीतला चौक के पास स्थित ये गोडाउन प्रियंका साउंड एड लाइट टेंट का है. इसे मरीना सिंधू ने 10 साल से किराए पर दिया था.आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गोदाम के भीतर धुंआ उठा.

इसके बाद आसपास कपड़े, बांस और बड़ी संख्या में फर्नीचर रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान गोदाम के अंदर कोई नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *