CG News: 3 माह के बच्चे के लिए स्वेटर लेने कहा, तो पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया; 30% झुलसी महिला

CG News: धमतरी जिले के संबलपुर गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 3 माह के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहने पर पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगाने की कोशिश की। घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, रेणुका की शादी करीब एक वर्ष पहले संबलपुर निवासी बलराम से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से आर्थिक परेशानियों को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी लोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

पत्नी ने मासूम बच्चे के लिए स्वेटर खरीदने की बात कही, जिससे नाराज होकर पति ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाने की कोशिश की। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

महिला का अस्पताल में उपचार जारी

घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलसी है और उसका इलाज जारी है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *