Gariyaband Naxal Surrender: उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण, छोड़ेंगे हथियार

Gariyaband Naxal Surrender

गरियाबंद: Gariyaband Naxal Surrender: माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपाड़ा डिविजन में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सली आज हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं। इन नक्सलियों में एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा दो 5-5 लाख और 1 लाख इनामी नक्सली भी इस समूह में शामिल हैं। सभी नक्सलियों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

कई नक्सली घटनाओं में थे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण के लिए पहुंच रहे सभी नक्सली लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय थे और कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुके हैं। नक्सली जंगल से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए SP ऑफिस की ओर रवाना हुए।

हथियारों के साथ करेंगे सरेंडर

नक्सलियों के पास से 1 एसएलआर, 3 इंसास रायफल, 1 सिंगल शॉट बंदूक मौजूद है, जिन्हें वे आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस के हवाले करेंगे।

माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

उदंती एरिया कमेटी के शीर्ष कैडर का इस तरह हथियार डालना माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *