Balod Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कच्चे माइंस में कर्मचारियों को लाने-ले जाने का काम करने वाले बस चालक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की है।

दो बच्चों का पिता था मृतक
जानकारी के अनुसार, मिथलेश साहू कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चालक के रूप में कार्यरत था। रोजाना की तरह वह अपने काम पर जाता था, लेकिन शुक्रवार को उसने अचानक यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
