Khairagarh Fire: पेट्रोल डालते ही बाइक में लगी भीषण आग, टंकी ब्लास्ट; देखें वीडियो-

Khairagarh Fire: खैरागढ़ में पेट्रोल डालते ही बाइक में लगी भीषण आग, टंकी ब्लास्ट; देखें वीडियो-

Khairagarh Fire: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अंतिम छोर MP बॉर्डर पर स्थित मां बंजारी फ्यूल पंप में पेट्रोल डालते ही एक बाइक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही गाड़ी चालू करने की कोशिश की, उसी वक्त प्लग के पास स्पार्क हुआ और पेट्रोल की उड़ती गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी।

बता दें, आग लगते ही बाइक सवार युवक ने समझदारी दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

 

जानकारी के अनुसार, जैसे ही बाइक में आग लगी, चालक ने उसे पंप मशीन के सामने ही जमीन पर गिरा दिया और दूर भाग गया। उसी समय एक अन्य कर्मचारी ने पेट्रोल गेज को तुरंत बंद कर दिया ताकि आग और न फैल सके।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बाइक की टंकी ब्लास्ट हो गई और आसपास धुएं का गुबार फैल गया।हालांकि, समय रहते पेट्रोल पंप की सभी मशीनें बंद कर दी गईं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देखें वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *