No Helmet No Petrol : रायपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 सितंबर से लागू होगा नियम

No Helmet No Petrol

No Helmet No Petrol : सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है। अब रायपुर शहर में बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह नया नियम 1 सितंबर 2025 से लागू किया जाएगा।

रायपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

सड़क हादसों पर रोक के लिए रायपुर में नया नियम (Raipur Helmet Rules) 

पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि रायपुर में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें गंभीर रूप से घायल होने और मौत जैसी दुखद घटनाएं शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह रही कि अधिकतर मामलों में दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई।

Raipur Helmet Rules

“नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान (No Helmet No Petrol) 

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ने “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत पेट्रोल पंप (Raipur Petrol Pump) पर केवल हेलमेट पहनने वाले बाइक सवारों को ही पेट्रोल दिया जाएगा।

Helmet Rule Raipur

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह जनहित में लिया गया है और इसके लिए शासन-प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *