Balod News: जंगल में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Balod News:

Balod News: बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल डौंडी लोहारा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच की। शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण महिला की उम्र और पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला दुर्घटना का है या फिर हत्या से जुड़ा है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *