नगर पालिक निगम एक्शन मोड में, गन्दगी फ़ैलाने वाले रेस्टोरेंट एवं ठेलों पर दनादन जुर्माना

रायपुर नगर पालिक निगम को दुकानों में गन्दगी की प्राप्त जनशिकायत के निदान किया, आज जोन 5 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में खाना खजाना, सुंदर नगर रेस्टोरेंट एवं फल दुकान मंगल बाजार में गंदगी होने की जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंने दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी और दुकानों में गन्दगी पायी गयी. इस पर जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 4400 रुपये का ई जुर्माना किया गया और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *