BIG NEWS : बच्चों का आजकल ज्यादातर समय मोबाइल पर बीतता है, खासकर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर। लेकिन कई बार इन पर ऐसा कंटेंट देखने को मिल जाता था, जो उनकी उम्र के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं था। इसी वजह से सरकार ने अब बड़ा कदम उठाते हुए 16 साल तक के बच्चों के लिए यूट्यूब पर बैन लगाने का फैसला किया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने YouTube को भी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिन्हें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन किया गया है. पहले इस प्लेटफॉर्म को इस पॉलिसी से बाहर रखा गया था, लेकिन अब इसे शामिल कर लिया गया है.
सरकार का यह फैसला बच्चों को ऑनलाइन हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए लिया गया है.
यह नई पॉलिसी दिसंबर 2025 से लागू होगी. इसके तहत अगर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे A$49.5 मिलियन (लगभग ₹265 करोड़ रुपये) तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इस कानून को नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई संसद ने पास किया था ताकि बच्चों पर सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों को कम किया जा सके.
