Pandit Dhirendra Shastri: आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, CM साय होंगे शामिल, 50 से अधिक परिवार करेंगे घर वापसी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार

Pandit Dhirendra Shastri: छत्तीसगढ़ के ट्वीन सिटी भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के दौरान आज दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। (Dhirendra Shastri Hanumant Katha Bhilai)

आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार (Dhirendra Shastri Divya Darbar)

आयोजन के दौरान आज 50 से अधिक परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी। ये वे परिवार हैं, जो पूर्व में हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गए थे और अब पुनः सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है। आयोजकों के अनुसार, घर वापसी का यह कार्यक्रम धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधी रात से ही कथा स्थल प्रगति मैदान में पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Dhirendra Shastri: सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, TI ने वर्दी उतारकर छुए पैर; मंत्री खुशवंत भी मौजूद, VIDEO वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *