Bhilai Mandir Chori: भिलाई के साईं मंदिर में चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े चोर

Bhilai Mandir Chori

Bhilai Mandir Chori: दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गार्ड के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया और कटर मशीन से ताले काटकर साईं बाबा का करीब 2 किलो वजनी चांदी का छत्र, पूजन सामग्री और नगदी चोरी कर फरार हो गए।

घटना का खुलासा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब मंदिर के पुजारी आरती के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार समेत अन्य ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट को सूचना दी गई और ट्रस्टियों ने भिलाई कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल की गई। मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में 4 आरोपी कटर मशीन से ताले काटते नजर आए हैं।

घायल गार्ड का बयान दर्ज किया जा रहा है। वहीं आसपास की बस्तियों में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *