CG Murder: रायगढ़ में सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश

CG Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो के पास झाड़ियों में युवक का शव मिला। युवक का सिर कुचला हुआ था, जिससे भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

चक्रधर समारोह देखने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, संजय मैदान क्षेत्र निवासी धनुर्जय चौहान सोमवार रात चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा।

मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो के पास रहने वाले लोगों ने झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में की।

सिर कुचलकर हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर पर पत्थर या किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। शव खून से लथपथ हालत में झाड़ियों के बीच पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

2 से 3 संदिग्ध हिरासत में

मामले में पुलिस ने 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक आखिरी बार किन लोगों के साथ था और हत्या के पीछे क्या वजह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *