CG Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक नया नजारा देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आमने-सामने होंगे। दोनों नेताओं के बीच रायपुर प्रेस क्लब में खुले मंच पर बहस होगी।
दोनों नेताओं ने स्वीकार की थी चुनौती
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे हैं। इसी मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी। इसके बाद 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में खुली बहस का कार्यक्रम तय किया गया।![]()
योजना के आंकड़ों पर हो सकती है चर्चा
इस बहस में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आंकड़े, स्वीकृत आवास, निर्माण की स्थिति और हितग्राहियों को मिले लाभ जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरकार का पक्ष रखेंगे, जबकि भूपेश बघेल कांग्रेस की ओर से अपनी बात रखेंगे।
पहली बार एक मंच पर होंगे 2 बड़े चेहरे (Vijay Sharma Bhupesh Baghel Debate)
छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह पहला मौका होगा, जब सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे नेता और पूर्व मुख्यमंत्री किसी एक मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर सीधे आमने-सामने होंगे। इसे प्रदेश की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
प्रेस क्लब में बढ़ाई गई सुरक्षा
कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है और दोनों नेताओं के समर्थकों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। (विजय शर्मा भूपेश बघेल बहस)
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से राजनीतिक बहस जारी है। भाजपा सरकार योजना के तहत हुए आवास निर्माण को अपनी उपलब्धि बताती रही है, वहीं कांग्रेस योजना के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलने को लेकर सवाल उठाती रही है। (विजय शर्मा भूपेश बघेल डिबेट)
