Bihar Assembly Elections 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, बोले- “अब मैं चुप नहीं रहूंगी”

Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गर्माता जा रहा है। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ज्योति सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

ज्योति सिंह ने कहा कि अब वे “चुप नहीं रहेंगी” और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगी। बताया जा रहा है कि वे महिलाओं और परिवारिक सम्मान के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

हाल ही में पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ज्योति सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी थी कि उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और “मुझे डिस्टर्ब करने के लिए यह सब किया जा रहा है।”

पवन सिंह ने कहा कि मैं ज्योति जी से ये कहना चाहता हूं कि आप जो अपने पति के लिए अपनापन दिखा रही हैं ये अपनापन चुनाव से एक दो महीना पहले क्यों नहीं दिखा? ये अपनापन चुनाव के बाद भी दिखाया जा सकता था। ये सब इसलिए किया गया क्योंकि मेरी मुलाकात अमित शाह जी समेत कई नेताओं से हुई।

‘मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए’

पवन सिंह ने यह भी कहा था कि ज्योति जी के पिता रामबाबू जी ने मुझसे कहा कि आप मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए, उसके बाद उसे साथ रखना होगा तो रखिए या छोड़ना होगा तो छोड़ दीजिएगा।

ज्योति ने प्रशांत किशोर से की थी मुलाकात

विवाद के बाद हाल ही में ज्योति सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। हांलाकि मुलाकात के बाद दोनों ने चुनाव या टिकट के लिए की गई किसी भी चर्चा से इनकार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *