Raipur News : रायपुर सड़क पर GF-BF का झगड़ा, युवक ने गर्लफ्रेंड को दी गालियां, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Raipur News : राजधानी रायपुर के कमल विहार क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का आपसी विवाद सरेआम सड़क पर हंगामे में बदल गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गालियां देते, ब्रेकअप की धमकी देते और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की बात कहते नजर आ रहा है। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। (Raipur GF BF fight video)

 

बता दें, विवाद के दौरान युवक युवती को धमकाते हुए यह भी कहता है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके पिता को भेज देगा। जवाब में युवती कहती है “भेज दो, जाओ।” मामला यहीं नहीं रुका। जब पास खड़े लोगों ने युवक को टोका और गाली गलौज से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर उन्हें कार से कुचलने की धमकी दे डाली। उपद्रव मचाने वाले युवक का नाम युवराज कालवानी (Yuvaraj Kalwani) बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल (Kamal Vihar Raipur youth viral video)

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक के आक्रामक व्यवहार और गाली-गलौज से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। कई लोगों ने मौके पर बीच-बचाव भी किया, लेकिन युवक ने उनकी भी परवाह नहीं की। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *