Gariyaband Accident: पिकअप ने इनोवा को मारी टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Gariyaband Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130 C पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। वे अपनी इनोवा कार से निजी निवास से राजधानी की ओर जा रहे थे, तभी राजापड़ाव के पहले हाईवे के मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे में इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार हादसा जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच राजापड़ाव के पहले हाईवे के मोड़ पर हुआ। गरियाबंद की ओर से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इनोवा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *