Raipur Breking: राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला थाना के सामने एक बुजुर्ग ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर से निकलते वक्त कहकर गया था- आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा। (छोटा पैकेट बड़ा धमाका केस रायपुर)
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बुजुर्ग को मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Raipur Mahila Thana Me Bujurg Ne Piya Jahar)

बहू-बेटे से परेशान होकर उठाया कदम
मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय राजेश श्रीवास (Rajesh Shrivas poison Raipur Mahila Thana) चंगोराभाठा, रायपुर में अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घरेलू विवाद के दौरान उसने बहू-बेटे से झगड़ा किया और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने धमकी दी कि वह सुसाइड कर लेगा और कहा- “आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा।” इसके बाद वह घर से निकलकर ऑटो में बैठ महिला थाना पहुंच गया।
रायपुर महिला थाने के सामने पी लिया कीटनाशक
राजेश श्रीवास अपने साथ खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक लेकर आया था। महिला थाना के सामने उसने पूरी बोतल पी ली और कुछ ही देर में बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति गंभीर है और इलाज जारी है।

बहू ने लगाया नशे की लत का आरोप
बुजुर्ग की बहू ने बताया कि ससुर की शराब और नशे की आदत से पूरा परिवार परेशान है। वे पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के बयान लिए जा रहे हैं और घटना के पूरे कारणों की जांच की जा रही है।
