Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) राजेंद्र कुमार पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (BMO rishvat Case Dabhra Sakti)

ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता उमेश कुमार चंद्रा, जो BMO कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने बताया था कि उनके 81 हजार रुपए के यात्रा भत्ते का भुगतान हो चुका है, लेकिन इसके बदले बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल (BMO Rajendra Kumar Patel arrest) ने 32,500 रुपए रिश्वत की मांग की थी। (ACB Action BMO arrest Sakti)
पहले ही 16,500 रुपए पहले दिए जा चुके थे, और शेष 16 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आज बीएमओ को 15 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा।

एसीबी टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
