Durg Murder: दादी सास हमेशा मारती थी ताना, नाती बहू ने किया मर्डर, पुलिस के उड़े होश

Durg Murder:

Durg Murder: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में नाती बहू ने अपनी दादी सास की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ग्राम बोरी का है। जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को घर के सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान बहू रोशनी वर्मा (Roshni Verma Arrest Durg) और 66 वर्षीय दादी सास उर्मिला वर्मा (Urmila Verma Murder Durg) के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दादी सास ने खाना खाने से मना कर दिया और बहू पर आरोप लगाया कि उसे ठीक से खाना बनाना नहीं आता। इससे नाराज होकर रोशनी ने घर में रखे हथौड़े से दादी सास के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मृतका के पति को दी। शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। नंदिनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतका के नाती तोरणलाल वर्मा ने 2023 में रोशनी यादव से अंतरजातीय विवाह किया था, जिससे दादी नाराज रहती थी। इसी को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होते रहते थे।

फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *