Raipur Breaking: रायपुर का गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिनों तक बंद, बदला ट्रैफिक रूट

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मेंटेनेंस और निर्माण कार्य के चलते गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज को 4 जून से 18 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।tcw

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड स्थित गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में रेलवे की ओर से कवर शेड और पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा और निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Raipur Breaking: रायपुर का गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिनों तक बंद, बदला ट्रैफिक रूट

एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी का सीधा संपर्क रहेगा प्रभावित

रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे के जरिए गुढ़ियारी पहुंचने वाले वाहन चालक इस अवधि में सीधे अंडरब्रिज का उपयोग नहीं कर सकेंगे। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, ऐसे में उन्हें वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना होगा।

Raipur Breaking: रायपुर का गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिनों तक बंद, बदला ट्रैफिक रूट

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने और निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।

रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 18 जून के पश्चात मार्ग को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *