Raipur Fire: रायपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Raipur Fire: रायपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Raipur Fire: राजधानी रायपुर के बढ़ईपारा इलाके में गुरुवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही दुकान से धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।(रायपुर किराना दुकान में आग)tcw

बताया जा रहा है कि आग कुमार नामक कारोबारी की किराना दुकान में लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकान से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास करती नजर आ रही है। (Raipur Kirana Dukan Aag)

 

सुबह 6:30 बजे दिखा धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे दुकान बंद थी। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

Raipur Fire: रायपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

किराना सामान और उपकरणों को नुकसान

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आगजनी की घटना में दुकान में रखे किराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Raipur Fire: रायपुर में किराना दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DZJ5Qhgjqmi/?igsh=ZWVoamUzcGZuczFh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *