CG News: तेज रफ्तार बस ने मछली से भरी पिकअप को मारी जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत, मछली लूटने में जुटे ग्रामीण

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में मछली से भरी पिकअप वाहन को पीछे से आ रही नवीन बस सर्विस की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है जहां मदद करने के बजाय ग्रामीण मछलियों की लूट में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही मछलियों से लदी पिकअप बीच रास्ते में डीजल खत्म हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार नवीन बस ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी।

बता दें, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चालक को सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस सौ मीटर दूर जाकर रुकी।

मदद के बजाय मछली लूटने में जुटे ग्रामीण

हादसे के तुरंत बाद, ग्रामीणों ने पीड़ित की मदद करने के बजाय पिकअप में लदी मछलियों को लूटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही उजागर हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *