नया रायपुर : नया रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप के 24 वर्षीय भतीजे निखिल कश्यप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निखिल सुबह घर से अपनी बाइक लेकर निकला था तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसा इतना भीषण था की बाइक के परखच्चे उड़ गए और निखिल के चेहरे पर भी गंभीर चोट आई। यह दुर्घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सत्य साईं अस्पताल के पास सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ। जब निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था। फ़िलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
