CG Snake Bite: छात्रावास में घुसा जहरीला सांप; सो रही 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में आधी रात एक जहरीला सांप घुस गया। उस समय छात्रावास में छात्राएं सो रही थीं। सांप ने एक के बाद एक 6 छात्राओं को डस लिया, जिससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी मिलते ही छात्रावास प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सभी छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन 3 छात्राओं की हालत बेहद गंभीर बनी रही।

3 छात्राओं की मौत

इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई। वहीं, सांप के डसने से घायल तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *