CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 3 दिन बाद फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश बढ़ने के आसार हैं।

सामान्य से 5% कम बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बिलासपुर में अरपा नदी उफान पर

बिलासपुर में सोमवार शाम हुई बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश के कारण अरपा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। प्रशासन जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

नरहरा वाटरफॉल में बहे 2 युवक

धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में रविवार को दो युवक तेज बहाव में बह गए थे। दोनों करीब 50 फीट तक बह गए, लेकिन रेलिंग का सहारा मिलने से उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *