Raipur Murder: रायपुर में शराब भट्टी के पास नाले में शव, इलाके में सनसनी

Raipur Murder: रायपुर के लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Murder: रायपुर के लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला हादसा है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *