Bijapur police-Naxal Encounter: बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

Bijapur police-Naxal Encounter

Bijapur police-Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इस सूचना के आधार पर बीजापुर जिला पुलिस की DRG टीम को क्षेत्र में रवाना किया गया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से ही DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की गई है।

CG Naxal Encounter

फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मुठभेड़ स्थल पर कड़ी नजर बनाए हुए है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *