Raipur Murder: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बॉयफ्रेंड फरार

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में पेट्रोल डालकर महिला को आग के हवाले करने का मामला अब हत्या में बदल गया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

Raipur Murder: राजधानी रायपुर में पेट्रोल डालकर महिला को आग के हवाले करने का मामला अब हत्या में बदल गया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

इलाज के दौरान महिला की मौत

मृतका की पहचान आरंग निवासी राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात आरोपी वीरू धीवर ने कथित तौर पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी वीरू धीवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले से था दोनों के बीच संबंध

पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2021 में आरोपी के खिलाफ आरंग थाने में महिला के ससुराल पक्ष से जुड़े एक मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

Raipur News: रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छेड़छाड़ का विरोध करने पर भड़का युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *