CG Tower Video: टॉवर में चढ़कर चिल्लाने लगा पति, देखें हाईवोल्टेज ड्रामा..

CG Tower Video

CG Tower Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर घंटों तक हंगामा किया। यह पूरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के करमंदी गांव की है, जहां युवक करीब 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।tcw

जानकारी के अनुसार, करमंदी निवासी मुकेश सांडे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। लगातार झगड़े से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। युवक ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के नहीं लौटने पर वह सोमवार शाम नशे की हालत में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टॉवर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण सीधे बातचीत संभव नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने मोबाइल के जरिए युवक से संपर्क करने की कोशिश की। शुरुआत में युवक बातचीत के लिए तैयार नहीं हुआ और बार-बार करंट वाले तार को छूने की कोशिश करता रहा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

काफी समझाइश के बाद पुलिस ने युवक से बातचीत शुरू की। युवक ने शर्त रखी कि उसकी पत्नी घर लौटेगी तभी वह नीचे उतरेगा, अन्यथा जान दे देगा। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी से संपर्क किया। पत्नी ने विवाद नहीं करने की शर्त पर घर लौटने की सहमति दी।

Korba News: शराब के नशे में जियो टॉवर पर चढ़ा पति, फिर पत्नी को बुलाने की करने लगा जिद, देखें वीडियो-

पत्नी की सहमति के बाद करीब ढाई घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे का अंत हुआ और युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भेजकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

देखें वीडियो-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *