CG Weather Update: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के सभी संभागों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।tcw

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गादीरास में 2 सेमी, जबकि जगरगुंडा, दरभा, लोहांडीगुड़ा और नारायणपुर में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update:

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और दो चक्रीय परिसंचरण सक्रिय हैं, साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ से मणिपुर तक द्रोणिका बनी हुई है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से 5 और 6 मई को प्रदेशभर में बारिश और अंधड़ की स्थिति बनेगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *