Kulgam Terror Attack: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।![]()
दिल्ली दौरे की दी जानकारी
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नक्सल मुक्त बस्तर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही बस्तर क्षेत्र के विद्युतीकरण संबंधी प्रस्ताव और आयुर्वेद एम्स की स्थापना की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
महानदी जल विवाद पर जल्द फैसला
मुख्यमंत्री ने बताया कि महानदी जल विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ सकारात्मक बैठक हुई है। दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है और अगले तीन महीने में जल बंटवारे पर निर्णय होने की उम्मीद है।
रेल और सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री के साथ हुई बैठक में कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र में किरंदुल से बीजापुर तक रेल लाइन सहित अन्य नई रेल परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
CG Workers Attack: छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कश्मीर हत्या, नाम पूछकर आतंकियों ने मारी गोली
बस्तर में बिजली और मोबाइल नेटवर्क पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर लगाने और बस्तर के 400 से अधिक गांवों तक बिजली पहुंचाने के विषय में भी चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बस्तर के दूरस्थ इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर भी बातचीत की गई।


