CG Workers Attack: छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कश्मीर हत्या, नाम पूछकर आतंकियों ने मारी गोली

CG Workers Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों के नाम और पहचान पूछी। इसके बाद हिंदू मजदूरों को अलग कर उन पर नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च अभियान जारी है।(छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कश्मीर हत्या)tcw

दो मजदूरों की मौके पर मौत

अधिकारियों के अनुसार हमला कुलगाम (Kulgam aatanki hamla) से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान सक्ती जिले के दीपक रात्रे (24) और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना (28) के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करने गए थे।

नाम पूछकर आतंकियों ने मारी गोली

पुलिस के मुताबिक हमला पहलगाम हमले की तर्ज पर किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने पहले सभी प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। इसके बाद हिंदू मजदूरों को अलग कर नजदीक से गोली मार दी। घटना के समय वहां कई अन्य प्रवासी मजदूर भी मौजूद थे।

घटना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

रेकी के बाद किया हमला

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमला रात करीब साढ़े आठ बजे ईंट भट्ठे पर हुआ। इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने पहले इलाके की रेकी की और उसके बाद हिंदू मजदूरों को निशाना बनाया।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि हमले में एक स्थानीय और एक विदेशी आतंकी शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे कायराना आतंकी हमला बताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मृतक श्रमिकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *