CG News: स्कूल में टी-शर्ट और अंडरवियर में मिले प्रधान पाठक, देखें वीडियो

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।tcw

ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल समय के दौरान प्रधान पाठक अपने कक्ष में केवल टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठे मिले। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वे बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत करते थे और मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते थे। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए।

अभिभावकों का दावा है कि उनके स्कूल पहुंचने पर प्रधान पाठक जल्दबाजी में पैंट पहनते नजर आए। ग्रामीणों ने इस दौरान का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

घटना से नाराज ग्रामीण और अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और प्रधान पाठक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। साथ ही शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच, तत्काल निलंबन और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *