Jashpur Suitcase Murder khulasa: सूटकेस हत्याकांड का खुलासा, महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुई हत्यारिन पत्नी; सील बट्‌टे से पति की हत्या

Jashpur Suitcase Murder khulasa

Jashpur Suitcase Murder khulasa: जशपुर जिले में 9 नवंबर को सूटकेस में मिले संतोष भगत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। यह वारदात दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है।

9 नवंबर को संतोष भगत का शव उनके घर में एक बड़े सूटकेस के अंदर मिला था। मृतक के भाई विनोद भगत द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया था। जांच में मृतक की 40 वर्षीय पत्नी मंगरीता भगत पर ही हत्या का शक गहराता गया, जो घटना के बाद फरार हो गई थी।

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपिया पूर्व में मुंबई में काम कर चुकी है और फरारी के दौरान महाराष्ट्र पहुंच गई है। इसके बाद जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ पुलिस की मदद से पुलिस टीम ने मनमाड़ रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Jashpur Suitcase Murder khulasa

चरित्र शंका में की थी हत्या

पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चरित्र को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपिया ने घर में रखे सील बट्‌टे (पीसने की पाटी) से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को सूटकेस में भर घर के अंदर ही छिपा दिया और अगले दिन फरार हो गई।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील बट्‌टे को बरामद कर लिया है। आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर इस जघन्य अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

Jashpur Suitcase Murder: पति की हत्या कर सूटकेस में छुपाया लाश, फिर ट्रेन से फरार हुई पत्नी

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/TIMTQsBFBr8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *