Raipur Water Supply: रायपुर के इन 2 वार्डों में आज नहीं आएगा पानी, डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदले जाने से जलापूर्ति बाधित

Raipur Water Supply:

Raipur Water Supply: राजधानी रायपुर के दो वार्डों में आज जल आपूर्ति बंद रहेगी। नगर निगम जोन-9 क्षेत्र स्थित अवंतिविहार पानी टंकी में डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व बदले जाने के कारण महर्षि वाल्मिकी वार्ड और नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में पूरे दिन पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। जल विभाग के अनुसार, ओवर हेड टैंक में जलभराव न होने से दोनों वार्डों की व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि अवंतिविहार पानी टंकी में अभी सिंगल डिस्ट्रीब्यूशन वाल्व लगा हुआ है, जिसे डबल वाल्व में बदला जा रहा है। इस कारण शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद शनिवार सुबह से दोनों वार्डों में पानी सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

39 टंकियों में अब भी सिंगल वाल्व

नगर निगम के अनुसार, शहर में कुल 43 ओवरहेड पानी टंकियां हैं, जिनमें से केवल 5 टंकियों में ही डबल वाल्व की सुविधा है। बाकी 39 टंकियों में सिंगल वाल्व होने के कारण यदि वाल्व जाम या खराब होता है तो पूरी टंकी खाली करनी पड़ती है, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है। इसी समस्या को देखते हुए जल विभाग ने सभी टंकियों में डबल वाल्व लगाने के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है।

इसे भी पढ़ें:

Raipur News: रायपुर में कल 10 घंटे पानी की सप्लाई बंद, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के लिए शटडाउन, 32 टंकियों से जलापूर्ति बाधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *