CG Janjgir-Champa news: नहर में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा?

CG Janjgir-Champa news: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग पर स्थित बनाहिल के पास एक युवक की लाश नहर में तैरती हुई मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

राहगीरों ने देखा तैरता शव, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह राहगीरों ने नहर में एक शव को तैरते देखा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक की पहचान

पुलिस ने मृतक की पहचान झूलन पकरिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह सर्वा (40 वर्ष) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतक रोजाना सुबह 4 बजे टहलने के लिए घर से निकलता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह दिशा मैदान के लिए नहर के पास गया होगा, तभी पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

फिलहाल, युवक की मौत पर रहस्य बरकरार है। यह हादसा है या कोई साजिश, इसकी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *