CG Naxal Encounter: नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर

CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के घने जंगलों में हुई, जहां पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सली सक्रिय हैं।

छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़

नारायणपुर दंतेवाड़ा बॉर्डर में नक्सली मुठभेड़ (Narayanpur Dantewada Maoist encounter)

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की डीआरजी टीम संयुक्त अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।]

नारायणपुर दंतेवाड़ा बॉर्डर नक्सली मुठभेड़

इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है। हालांकि, अभी तक सुरक्षाबलों की ओर से किसी हताहत या बरामदगी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

अबूझमाड़ जंगल मुठभेड़

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *