CG Shikshadoot Murder: छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल में शिक्षा की लौ जलाने वाले शिक्षादूतों पर नक्सलियों का कहर टूटा है। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले में अब तक 10 शिक्षादूतों की कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

बीजापुर में कल्लू ताती की हत्या (Bijapur Shikshadoot Kallu Tati Murder)
28 अगस्त, गुरुवार को बीजापुर में नक्सलियों ने शिक्षादूत कल्लू ताती को पकड़कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने उनका गला रेता और शव को कीचड़ में गाड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नक्सलियों ने उनके बेटे को बेवजह मुखबिर बताकर मार डाला।
कल्लू ताती के पिता मंगल ताती का कहना है— “मैंने बेटे को शिक्षक बनाने के लिए पढ़ाया था, लेकिन नक्सलियों ने बेकसूर को जानवरों की तरह मार डाला।” मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

आदिवासी अंचल में शिक्षा पर हमला
बीजापुर में 5 शिक्षादूत, सुकमा में 3 शिक्षादूत और नारायणपुर में 2 शिक्षादूतों की हत्या की गई है। झोपड़ियों में स्कूल चलाने वाले, ₹10,000 महीने की मामूली सैलरी पर बच्चों को पढ़ाने वाले ये शिक्षक निहत्थे और बेगुनाह थे। लेकिन नक्सलियों ने इन्हें मुखबिर करार देकर मौत की सजा दे दी।
बच्चों के सपने अधूरे
गांवों में बने आश्रम और स्कूल आज भी वीरान पड़े हैं। बच्चे अब भी मासूम निगाहों से अपने शिक्षक के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

इन 10 शिक्षादूतों की हत्या
1. कल्लू ताती, शिक्षादूत
बीजापुर के तोड़का गांव का रहने वाला था। गंगालूर के नेंड्रा प्राथमिक शाला में बच्चों को पढ़ाता था। 28 अगस्त 2025 को नक्सलियों ने उसका गला काटकर हत्या कर दी।

2. सुरेश मेट्टा, शिक्षादूत
बीजापुर जिले के टेकामेट्टा गांव का निवासी था। भोपालपट्टनम के टेकामेट्टा प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 14 जुलाई 2025 को नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
3.विनोद मड़े, शिक्षक
बीजापुर जिले के पीलूर गांव का रहने वाला था। भोपालपट्टनम के कोण्डापडगु प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 14 जुलाई 2025 को नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
4. बारसे लक्ष्मण, शिक्षक
सुकमा जिले के पेगड़ापल्ली गांव का निवासी था। कोंटा ब्लॉक के मण्डीमरका प्राथमिक शाला में बच्चों को पढ़ाता था। 27 अगस्त 2025 को नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

5. मनेश नुरेटी, अतिथि शिक्षक
नारायणपुर जिले के बिनागुंडा गांव का रहने वाला था। बिनागुंडा प्राथमिक शाला में बतौर अतिथि शिक्षक पढ़ाता था। 17 अगस्त 2025 को नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।

6.बामन कश्यप, शिक्षक
बीजापुर जिले के तोड़मा गांव का निवासी था। भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा प्राथमिक शाला में बच्चों को पढ़ाता था। 19 फरवरी 2025 को नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
7. अशोक मुचाकी, शिक्षक
बीजापुर जिले के मीनागट्टा गांव का रहने वाला था। उसूर ब्लॉक के मीनागट्टा प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 13 मई 2025 को नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
8. अर्जुन डोडी, शिक्षक
सुकमा जिले के गोंदपल्ली गांव का निवासी था। कोंटा ब्लॉक के गोंदपल्ली प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 2024 में नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
9. कोवासी सुक्का, शिक्षक
सुकमा जिले के ताड़मेटला गांव का रहने वाला था। कोंटा ब्लॉक के ताड़मेटला प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 28 जून 2023 को नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।
10. वंजाम भीमा, शिक्षक
बीजापुर जिले के कंवरगट्टा गांव का निवासी था। उसूर ब्लॉक के कोमटपल्ली प्राथमिक शाला में पढ़ाता था। 2020 में नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
Sukma Naxal Attack: सुकमा में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, परिजनों से की मारपीट
