Mona Sen car accident Farasgaon : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन की कार की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हुआ। (Mona Sen car accident)

बताया गया है कि हादसे के तुरंत बाद मोना सेन ने घायलों को अपनी ही कार से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घायलों में मोना सेन स्वयं भी शामिल हैं। (Mona Sen injured)

शोक सभा में शामिल होने जा रही थी (Mona Sen Farasgaon accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फरसागुड़ा जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा है।
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
हादसे की सूचना मिलते ही धरसींवा के पूर्व विधायक और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे और मोना सेन व अन्य घायलों का हालचाल जाना। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
