Raipur Theft: रायपुर ज्वेलरी दुकान में चोरी, दीवार में छेदा कर दुकान में घुसे चोर; गहनों पर किए हाथ साफ़

Raipur Theft: रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर उसमें सेंध लगाई। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।

सुबह दुकान खोलते हि सन्न रह गए संचालक

दुकान संचालक जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में चोरी की वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

Durg Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार; मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत 9 गिरफ्तार

Raipur Gang Rape: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर अलग-अलग जगह ले जाकर लूटे इज्जत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *