Raipur Breking: रायपुर में दिनदहाड़े महिला पर हथौड़े से हमला, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही

Raipur Breking:

Raipur Breking: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक महिला पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर महिला की हत्या की नियत से आए थे। हमले में महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद वह खून से लथपथ सड़क पर गिर गई।

यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सतनामी बस्ती की है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Raipur Hathoda Mahila Hamla)

विवाद के बाद हुआ हमला (woman hammer attacked in Raipur)

पुलिस के मुताबिक, महिला का हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद यह हमला किया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डीडी नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।(Satnami Basti Hathoda Hamla Raipur)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *