CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार सुबह राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदी कला गांव में एक दंतैल हाथी ने दंपति को कुचल दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।![]()
सुबह शौच के लिए निकले थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के पास उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को देखते ही हमला कर दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
मौके पर दोनों की मौत
हाथी के हमले में पति और पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इन्हीं हाथियों के दल से भटका एक दंतैल हाथी जंगल से निकलकर गांव के समीप पहुंच गया और दंपति पर हमला कर दिया।
CG Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हाथी ने किया हमला, 2 श्रमिकों को कुचला
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई।

